कालाढूंगी फायरिंग कांड का खुलासा -तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि हल्द्वानी रोड स्थित बैलपोखरा तिराहे के पास विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी फरार मिले, जबकि घटनास्थल से खोखे बरामद हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


16 फरवरी को वादिनी बलजीत कौर की तहरीर पर कालाढूंगी कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।


एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर गठित टीम ने 20 फरवरी को गडप्पू बैरियर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (33), रंजीत सिंह (31) और मनदीप सिंह उर्फ मंगा शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 1 तमंचा (.22 बोर), 5 जिंदा कारतूस और 13 खोखे बरामद किए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें एक विभिन्न धाराओं में और दूसरी आर्म्स एक्ट के तहत है।
एसएसपी ने पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹1500 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119