बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत दूसरा घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सितारगंज रोड पर बाईपास के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

फुलैया निवासी रितेश राणा (30) पुत्र ध्यान सिंह और आदेश राणा (20) पुत्र विनोद सिंह शनिवार शाम करीब पांच बजे बनबसा से लौटकर अपने घर जा रहे थे। वह बिगराबाग के पास पहुंचे थे कि खटीमा बाइपास पर  सामने से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रितेश राणा को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

मृतक के परिजनों ने बताया कि रितेश गांव के ही युवक आदेश राणा के साथ ऊर्जा निगम में काम करने के लिए बनबसा गए थे और शाम को काम से लौटकर घर जा रहे थे कि यह घटना घटित हो गई। रितेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच है। रितेश अपने पीछे पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल आदेश का इलाज चल रहा है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119