छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाया, बेहोश छात्रा को अपने साथ ले गए संदिग्ध, जब छात्रा को होश आया तो उसने खुद को रोड पर पाया
घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। कुछ देर बाद छात्रा ने मां के पास फोन कर बताया कि वह खानपुर रोड पर है। छात्रा के पास पहुंचे परिजनों को छात्रा ने बताया कि दो युवकों ने रुमाल में कुछ सुंघा दिया। जिसके बाद छात्रा बेहोस हो गई। आंख खुलने पर छात्रा ने खुद को खानपुर रोड पर पाया।
जानकारी के अनुसार रुड़की के एक गांव निवासी छात्रा रोज की तरह शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन जब छात्रा स्कूल नहीं पहुंची तो अध्यापकों ने इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। छात्रा के गायब होने की सूचना से घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और सभी संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। इसके कुछ देर बात छात्रा ने अपनी मां के पास फोन कर बताया कि वह खानपुर रोड पर है।
छात्रा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा ने बताया कि उसे रास्ते में दो संदिग्ध युवक मिले। बताया कि युवकों ने छात्रा को रुमाल में कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बेहोश छात्रा को अपने साथ ले गए। जब छात्रा को होश आया तो उसने खुद को खानपुर रोड पर पाया। पुलिस स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि छात्रा के गायब होने की सूचना मिली थी। छात्रा को खानपुर रोड से बरामद कर परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी