ओखलकांडा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवती की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी के समीप  वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक लड़की की मौत हो गयी, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गये। नेटवर्क नहीं होने से देर तक लोगों को घटना की सूचना नहीं लग पायी। हालांकि सूचना मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को हल्द्वानी भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

जानकारी के अनुसार बुधवार को विद्युत विभाग का एक वाहन भीमताल से पोल लेकर पटरानी की ओर जा रहा था। पटरानी निवासी दुर्गा दत्त परगांई की पुत्री नीमा परगांई (17) व पिंकी व चंदू लूगड़ स्थित पनचक्की में अनाज पीसने आयी थी और उसे पीसकर घर को लौटते समय उन्होंने वाहन से लिफ्ट ले ली थी। लूगड से करीब तीन किमी आगे पटरानी पूल के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। इससे नीमा की मौत हो गयी, जबकि छात्रा पिंकी चंदू, चालक मनोज भट्ट, अरूण, निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गये। घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119