उत्तराखंड…होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत –विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। मियांवाला स्थित एक होम स्टे में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 40 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जबकि उसके साथ मौजूद युवक बेसुध अवस्था में पाया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम-संबंध होने की बात सामने आई है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का प्रेमेंद्र नेगी नामक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले इसी संबंध को लेकर प्रेमेंद्र की पत्नी उनके घर पहुंची थी और दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था।

आरोप है कि 13 जुलाई को प्रेमेंद्र नेगी ने सुनियोजित साजिश के तहत विवाहिता को मियांवाला स्थित एक होम स्टे में बुलाया, जहां उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना स्वयं प्रेमेंद्र नेगी ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को मृत पाया, जबकि आरोपी युवक बेसुध हालत में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली के एसएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता को जहरीला पदार्थ दिए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने स्वयं भी जहर खाया या किसी अन्य पदार्थ का सेवन किया, इसका खुलासा चिकित्सकीय रिपोर्ट और उसके होश में आने के बाद पूछताछ से ही हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119