एक किलो, 112 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। एसओजी तथा कपकोट पुलिस ने 1.112 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने टीम को एक हजार रुपये का नकद ईनाम घोषित किया है। चरस की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नशामुक्ति को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाल विवाह -पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने भराड़ी मुनार रोड पर नौलिग देवता मंदिर गेट के पास चेकिंग पर थी। वहां कृपाल राम पुत्र खरक राम निवासी मिखिला खलपट्टा को रोका। उससे 1.112 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 2025 में नशे के विरुद्ध प्रहार किया है। एनडीपीएस के कुल पांच मामले पंजीकृत किए गए हैं। छह आरोपियों को पकड़ा गया है। उनसे 15.8 ग्राम स्मैक तथा 1.262 किग्रा अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस और स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत 7,29400 रुपये आंकी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119