बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में स्कूटी में सवार एक की मौत, दूसरा घायल
बागेश्वर। गरुड़ मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टैक्सी संख्या UK02TA2537 और स्कूटी संख्या UK02A9747 के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। बताया गया कि स्कूटी पर सवार दो लोग दीपक कांडपाल पुत्र गणेश दत्त कांडपाल निवासी सेलखोला मटेना गरुड़ और संतोष रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम बड गरुड़ इस हादसे में घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से बागेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दीपक कांडपाल पुत्र गणेश दत्त कांडपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों समेत माता-पिता एक छोटे भाई संतोष कांडपाल जो भारतीय सेना मे तैनात के परिवार को रोता बिखलता छोड़ गया।
वहीं, दूसरे घायल संतोष रावत का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहनों को कब्ज़े में लेकर जाँच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम