पिथौरागढ़ : उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष ऐरी का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

खबर शेयर करें 👉

महेश पाल अस्कोट की रिपोर्ट

एकमात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नवनिर्वाचित केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिह ऐरी का पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओ ने ऐंचोली पहुंच कर ऐरी का फूल मालाओ से स्वागत कर नारे लगाते हुये काफिले के रुप मे पार्टी कार्यालय तक लाये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

यूकेडी कार्यालय मे हुयी बैठक मे ऐरी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय पार्टियो से जनता मोह भंग हो गया है अब जनता क्षेत्रीय दल के मुद्दो को गम्भीरता से ले रही है।भू-कानून,बेरोजगारी जैसे मुद्दो पर हमारी लड़ाई अनवरत जारी है और जनता के साथ की अपेक्षा दल के द्वारा की जा रही है।यूकेडी का जन्म ही आन्दोलन से हुआ है और हमे अांन्दोलन के माध्यम से अपना हक लेना आता है और हम ले कर रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ऐरी ने कहा कि यूकेडी अगर सत्ता मे आती है तो तुरन्त भू-कानून लागू किया जायेगा और हमारे ऐंजेडे मे हर परिवार से एक को सरकारी नौकरी देना प्रमुखता से है।ऐरी ने पार्टी के ऐंजेडे को जन जन तक पहुंचाने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

बैठक मे चन्द्रशेखर कापड़ी,चन्द्रशेखर पुनैड़ा,वीरजंग पाल,गोविन्द रावत,गोविन्द लाल शाह,शेर सिह शाही,युवराज सामंत,सलीम अहमद,रमेश थलाल,चंचल सिह ऐरी,एडवोकेट निर्मल चौधरी,मदनमोहन पोखरिया आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119