ऑनलाइन टैक्सी बुक कराना पड़ा महंगा- 99 हजार गवाएं-
देहरादून। ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग के झांसे में साइबर ठगों ने सहस्रधारा रोड निवासी व्यक्ति को 99 हजार रुपये का चूना लगा दिया। साइबर ठगी मनमोहन सकलानी निवासी दो बच्ची, सहस्रधारा रोड के साथ हुई। बीते 22 जून को दिल्ली जाने के लिए उन्होंने ऑन टैक्सी बुकिंग के लिए सर्च किया।
इस दौरान साईं कार रेंटल नाम की साइट पर वह गए। वहां संपर्क करने पर विनय शर्मा नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने दिल्ली तक टैक्सी का किराया तीन हजार रुपये बताया। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर डिटेल भरकर 101 रुपये एडवांस पेमेंट के लिए कहा गया। पीड़ित ने लिंक पर पेमेंट के खाते की जानकारी डाल दी। इस दौरान ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुई। इसके बाद उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में कुल 99 हजार रुपये कट गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत