ऑल्टो कार दुघटनाग्रस्त, दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति घायल
सोमेश्वर। गुरुवार को दोपहर नैनीताल से कौसानी को जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके01टीए-4305 ग्वालाकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना गुरुवार दो बजे की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार बेकाबू होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गधेरे में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों घायलों को गधेरे से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दिल्ली के डॉक्टर दंपति डॉ. उमंग और डॉ. श्वेता घायल हो गए। वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। बताया गया यह दंपति अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में सेवारत हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग