उत्तराखंड के सभी स्कूलों के सुरक्षा ऑडिट का आदेश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सरकार ने उत्तराखंड के सभी स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट पांच बिंदुओं पर होगा। 15 दिन में इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सरकार को देनी है। राजस्थान की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सोमवार को महानिदेशक शिक्षा के साथ ही राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के साथ ही माध्यमिक और अकादमिक शिक्षा के निदेशकों को सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए हैं। इसमें शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर सुरक्षा ऑडिट करने के लिए कहा है। खासतौर पर सुरक्षात्मक उपायों, जागरूकता और प्रशिक्षण, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्थिति, आपात स्थिति में रिपोर्टिंग मैकेनिज्म और सामुदायिक जिम्मेदारी पर अपनी रिपोर्ट 15 दिन में शासन को उपलब्ध कराएंगे। सुरक्षा ऑडिट में स्कूल सुरक्षा और संरक्षा पर 2021 और स्कूल सुरक्षा पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की ओर से जारी 2016 के पालन की रिपोर्ट भी स्कूल ऑडिट में शामिल करनी होगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119