रिजॉर्ट में रेव पार्टी कराना रिसोर्ट संचालक तथा युवकों को पड़ा  भारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला के मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी कराना रिसोर्ट संचालक तथा युवकों को भारी पड़ा। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की है। पुलिस पार्टी में मिली सात युवतियों की काउंसलिंग कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार

शनिवार देर रात्रि में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना मिली कि पाम व्यू रिजॉर्ट जोगियना, मोहन चट्टी में कुछ लोग हुडदंग मचा रहे हैं। जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी मय फोर्स के पहुंचे। रिजॉर्ट में कुछ लोग शराब पीकर ऊंची आवाज में डीजे बजाकर हुडदंग कर रहे थे। होटल संचालक से रिजॉर्ट में शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो वह शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने रिसॉर्ट मैनेजर, पार्टी आयोजक सहित 38 महिला और पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119