बिग ब्रेकिंग…जागेश्वर धाम में आकार ले रहा दिव्य आश्रम, श्रावण मास में होगा भव्य शुभारंभ — साधकों व श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विशेष आकर्षण
अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धा, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। यहां निर्माणाधीन भव्य एवं आधुनिक आश्रम का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और लगभग 75 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। आगामी श्रावण मास में इस दिव्य आश्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
देवदार के घने जंगलों, शीतल हवाओं और हिमालय की मनोहारी पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित यह आश्रम साधकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। आश्रम परिसर में भक्तों की आध्यात्मिक उन्नति एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
आश्रम के केंद्र में भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप को समर्पित भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इसके साथ ही ध्यान और योग साधना के लिए अत्याधुनिक ध्यान-योग केंद्र भी विकसित किया जा रहा है, जहां हिमालय की दिव्य ऊर्जा के बीच साधक आत्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित आवासीय कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। आश्रम में भक्तों को शुद्ध सात्विक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ निरंतर भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
आश्रम निर्माण से जुड़े प्रमुख संत महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने इस जनकल्याणकारी परियोजना के लिए अपनी जीवनभर की कमाई और संपत्ति समर्पित कर दी है।

श्रावण मास में होने वाले शुभारंभ समारोह के दौरान प्राण प्रतिष्ठा, विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद इस आश्रम को जनमानस के कल्याण और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि यह आश्रम भविष्य में जागेश्वर धाम आने वाले भक्तों के लिए आस्था, साधना और सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ड्यूटी से लौट रहे चौकी प्रभारी को लगी मौत की झपकी, स्कॉर्पियो गंगा में समाई
उत्तराखंड…शटडाउन के बावजूद दौड़ी मौत की बिजली! 11 केवी लाइन पर काम कर रहे विद्युत कर्मी की करंट से दर्दनाक मौत