धौलछीना में दिखेगी खाकी की धमक, खुलेगा थाना-
धौलछीना। 13 अक्टूबर विकासखंड के धौलछीना में नया थाना स्वीकृत किए जाने का जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया है। थाना खुलने से क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार के इस निर्णय के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। लंबे अरसे से ग्रामीण धौलछीना में थाना खुलवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। धौलछीना क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है यहां पर वर्ष भर देश-विदेश से पर्यटक आते जाते हैं। बाहर से आने वाले अराजक तत्वों, तस्करों तथा अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर सकेगी।
लंबे समय से इस क्षेत्र को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की मांग की जा रही थी। विकासखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सेराघाट की सीमा पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जिले से जुड़ी हुई है। जटिल अपराधों को राजस्व पुलिस से स्थानांतरित कर रेगुलर पुलिस को सौंपा जाता रहा है। धौलछीना थाने के अंतर्गत विकासखंड के 54 राजस्व गांवों के अलावा धौलादेवी ब्लॉक के भी कुछ गांव को जोड़ा जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार