उत्तराखंड…मयलगांव में तेंदुए के हमले से दहशत -घायल बेटी से मिले विधायक महेश जीना

खबर शेयर करें 👉

–डीएफओ से फोन पर वार्ता कर सुरक्षा बढ़ाने और पिंजरा लगाने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा/स्याल्दे। स्याल्दे विधानसभा क्षेत्र के मयलगांव में तेंदुए के हमले में घायल हुई युवती से विधायक महेश जीना ने मुलाकात कर उसका हाल जाना। विधायक ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक महेश जीना ने अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था करने और वन विभाग की टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि घायल बेटी का बेहतर उपचार कराना और क्षेत्रवासियों को वन्यजीवों के आतंक से सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से समन्वय किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

मयलगांव पहुंचे ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे वन्यजीवों के आतंक पर चिंता जताते हुए सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुए की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल है और शाम ढलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...शादी का झांसा देकर युवकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा -फर्जी दुल्हन समेत पांच गिरफ्तार

विधायक महेश जीना ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वन विभाग और प्रशासन के साथ समन्वय कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराई जाएगी तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119