सोशल मीडिया पर रंगदारी का खेल बेनकाब -ऑडियो वायरल होते ही बागेश्वर में हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम से वायरल हो रही दो ऑडियो क्लिप्स ने पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बुधवार को लोगों में इन ऑडियो को लेकर भारी उत्सुकता देखी गई।
मामले में होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


जानकारी के अनुसार, होटल विवेक के संचालक विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को बताया कि रीठा गांव, तहसील गरुड़ निवासी गोपाल वनवासी उर्फ गोपाल राम पिछले कुछ समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होटल और उनके व्यवसाय को लेकर भ्रामक और अपमानजनक पोस्ट डाल रहा था, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें कोर्ट की धमकी देकर पहले 40 हजार रुपये वसूले। इसके बाद भी वह लगातार दबाव बनाता रहा और रकम बढ़ाकर पहले 5 लाख और फिर 2.5 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोपी ने कथित रूप से होटल दीप पैलेस और विशाल मेघा मार्ट भवन को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर करने की धमकी भी दी।


शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसमें पैसे की मांग स्पष्ट रूप से दर्ज है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सीओ बागेश्वर अजय लाल साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही जांच में होटल कारोबारी का भी सहयोग लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119