जिला पंचायत सदस्य पल्लवी चौबे को हुआ पितृ शोक
-विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त
कविता रावल
गंगोलीहाट की चिटगल से जिला पंचायत सदस्य एव जिला योजना समिति पिथौरागढ़ की सदस्य पल्लवी चौबे के पिता चंदन सिंह मेहता की 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद अपने निवास स्थान ग्राम कभड़ा जिला बागेश्वर में शुक्रवार की रात्रि देहांत हो गया । उनका अंतिम संस्कार रविवार को सरयू नदी के तट पर बागनाथ धाम बागेश्वर में हुआ । उनकी दो पुत्रियां हैं बड़ी बेटी पल्लवी चौबे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी ।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास,गंगोलीहाट के विधायक फ़क़ीर राम टम्टा ,जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर बसंती देवी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ,पूर्व विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल , ललित फर्सवाण पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, एवं गंगोलीहाट के तमाम सामाजिक संगठन शामिल रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा