कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर सवारी बस पलटी, कई यात्री घायल

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी/नैनीताल। रविवार को कालाढूंगी–रामनगर मार्ग पर चूनाखान के पास एक निजी सवारी बस के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। बस रामनगर से यात्रियों को लेकर कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्ग पर अचानक एक कार और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

सूचना मिलते ही कालाढूंगी और बैलपड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 108 आपातकालीन सेवा की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कई स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए अपने निजी वाहनों से भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119