‘हर घर तिरंगा’ अभियान में गूंजा राष्ट्रप्रेम -गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिता
गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा), 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज, अल्मोड़ा में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने तर्कपूर्ण ढंग से अपने पक्ष प्रस्तुत करते हुए देश के प्रति जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों पर भी प्रकाश डाला।
वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना को आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से उकेरा। रंगोली के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्या, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के डॉ. गगन प्रीत सिंह सैनी ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद
22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान
प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत