उत्तराखंड…चम्पावत के बनलेख में खाई में गिरी कार -एक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया, जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा

चंपावत, 11 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के पास मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार यूके05 टीए 5045 कार में चार लोग सवार थे। मंगलवार दोपहर करीब 3:10 बजे बनलेख के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। सभी कार सवार पिथौरागढ़ के बताए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित -28 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ होगा औपचारिक समापन

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय चंपावत लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरीश राम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। रोहित कुमार और चमन राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-पेंट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख वसूले -वीडियो वायरल करने की धमकी

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि हादसे में चार लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया था। इनमें एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, जबकि गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए के नए बैच का भव्य आगाज -ट्रेजर हंट ने बढ़ाया उत्साह

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह और अमित मिश्रा तथा होमगार्ड के दीपक, कमल कुमार और नीरज सिंह सहित पुलिस, राजस्व कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119