मोतीनगर हाईवे में खनन वाहनों की उड़ती धूल व जाम से लोग परेशान -जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। मोतीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित स्टोन क्रशर में खनन वाहनों के आवागमन से हाईवे स्थित दुकानों व उसके आसपास रह रहे लोग धूल से परेशान हैं। हाईवे किनारे बने ढाबे और रेस्टोरेंट का बुरा हाल है। वहीं नेशनल हाईवे में खनन वाहनों से लग रहे जाम से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से धूल व जाम से निजात दिलाने की मांग की है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतीनगर में स्थित स्टोन क्रशर में दिन भर गौला नदी से आवागमन रहता है। स्टोन क्रशर प्रबंधन के लोग क्रशर के अंदर पानी का छिड़काव कर रहे हैं, जिससे वाहनों के टायरों से सारा कीचड़ हाईवे पर पहुंच रहा है और उसके सूखने के बाद हाईवे पर धूल का गुबार उड़ रहा है। धूल इस कदर उड़ रही है कि सड़क में चल रहे वाहनों को तो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही के आसपास के लोगों के घरों व दुकानों में भी धूल घुस रही है। वहीं नेशनल हाईवे पर जाम लगने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार इसकी शिकायत क्रशर प्रबंधन से कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व जिला प्रसाशन से धूल से निजात दिलाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119