सड़क की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने दिन में ही मशाल दिखाकर जताया विरोध
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर 47वे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। शुक्रवार को धरनास्थल पर आन्दोलनकारियों ने साशन प्रसाशन का ध्यान आकर्षित करने के लिए दिन में ही क्रमिक अनशन स्थल पर मशाल जुलूस दिखाकर विरोध जताया।
वही संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि 47 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार का आन्दोलनकारियो की मांग के प्रति निराशाजनक रुख बरकरार है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क की मांग पूर्ण न होने पर बेलपट्टी क्षेत्र के 5 ग्राम सभाए 2022 विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगी। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में सेवानिवृत्त सूबेदार केशर सिंह,जगत सिंह,पूरन सिंह,व प्रताप सिंह शामिल रहे। समर्थन करने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,गोपाल सिंह,पूरन सिंह,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह,देवेंद्र सिंह व चंचल सिंह शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू