गंगोलीहाट बाजार वार्ड के लेखमार्ग में पसरी गंदगी
दुकानदारों व राहगीरों का चलना हुआ दूभर-
हरगोविंद रावल गंगोलीहाट
एक तरफ पूरे देश मे केंद्र सरकार ने जहाँ बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान को जोर शोर से चला रखा है वही उक्त मिशन को ठेंगा दिखाते हुए गंगोलीहाट में स्वच्छ भारत अभियान से प्रशासन का कोई लेना देना नही हैं। बताते चले कि गंगोलीहाट के मुख्य बाजार से बाजार वार्ड के लेख तोक को कई दुकानों के मध्य से पैदल मार्ग जाता हैं।
उक्त मार्ग के दुकानों के पीछे की तरफ मुख्य मार्ग में कुड़े का अंबार कई दिनों से पसरा पड़ा हैं। वही उक्त मार्ग से हिल वैली पब्लिक स्कूल,गाइडलाइन पब्लिक स्कूल,साधन सहकारी समिति व अनुसूचित बाहुल्य लेख के लोग नाख व मुँह पर रुमाल रखकर सड़ांध का सामना करते हुए चलने को मजबूर हैं। वही उक्त रास्ते मे पड़ने वाली दुकानों के स्वामियों में नगर पंचायत के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। अब देखना यह होगा उक्त पैदल मार्ग से गंदगी को साफ होगी या नही यह बड़ा सवाल है। यह आने वाला वक़्त ही बताएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक