थल में पुलिस कर्मियों को पीटा, आरोपी व्यापारी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के थल क्षेत्र में दो पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद सुलझाने गए पुलिस कर्मियों को एक व्यापारी ने जमकर पीट दिया। घटना में एक पुलिस कर्मी को काफी चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को विजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने व्यापारी किशन सिंह भैसोड़ा के साथ विवाद होने पर मौखिक सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल हरीश राम वर्मा और गणेश राम ने व्यापारी से शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा। इससे व्यापारी किशन का पारा चढ़ गया और उसने लकड़ी की फंटी से दोनों पुलिस कर्मियों को जमकर पीट दिया। साथ ही अभद्रता कर जान से मारने की भी धमकी दी। इधर, सूचना पाकर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 186, 332, 353, 307, 504, 506 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार लिया। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119