पीएचसी के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में दर्जनों लोगों की सेहत जांची
मोटाहल्दू। बदलते मौसम में बढ़ रही बीमारियों की रोकथाम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के चिकित्सकों ने मंगलवार को ग्राम सभा हल्दूचौड़ जग्गी के डुंगरपुर पंचायत भवन में स्वास्थ्य कैम्प लगाया। जिसमें 53 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरण की गई। शिविर में 59 मरीजों की शुगर और ब्लडप्रेशर की जांच में 21 मरीजों में शुगर और 18 मरीजों में उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए गए तथा 5 मरीजों में डेंगू के लक्षणों की संभावना देखते हुए उन्हें टेस्ट के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू रिफर किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. पीसी पांडे ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते एवं वर्तमान में डेंगू के निरंतर बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष निरंतर शिविर आयोजित कर उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाया जा सके। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीसी पाण्डेय के अलावा डॉ. अपूर्वा भाकुनी, फार्माशिष्ट अनुष्का, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर गरिमा, आशा कार्यकर्ती दीपा उपाध्याय, भावना पांडे के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार