मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
खटीमा, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोहियाहेड हेलीपैड में आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन और प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों को गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, अमित पांडेय, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी, एएसपी अनुषा बड़ोला सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी
सांसद चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम -सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह