120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं उद्योग प्रदर्शनी की तैयारियों का कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
कुलपति ने प्रदर्शनी परिसर, स्टॉल, किसानों एवं आगंतुकों की सुविधाओं, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले के दौरान बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए बाहरी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि किसान मेले का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा किया जाएगा। वहीं, 4 अक्टूबर को पतंजलि, हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण मेले में प्रतिभाग करेंगे।
कुलपति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों, कृषि विशेषज्ञों, उद्यमियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाए। इस वर्ष किसान मेले की थीम ‘स्मार्ट खेती, स्वस्थ धरती, समृद्ध किसान’ रखी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त -10 जगहों के सैंपल फेल, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी