कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित
कोटाबाग (नैनीताल), 29 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर लता आर्या, सचिव पद पर बबीता तथा संयुक्त सचिव पद पर भूमिका रावत निर्वाचित हुईं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कनिका त्रिपाठी, संकाय प्रतिनिधि पद पर मनीषा बोहरा तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंजली बिष्ट निर्वाचित हुईं।
निर्वाचन प्रक्रिया के समापन के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कमरुद्दीन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए छात्रहित, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा महाविद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संत कुमार ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और अनुशासित सहभागिता से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से महाविद्यालय की गरिमा और छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
चुनाव के दौरान उपजिलाधिकारी कालाढूंगी, तहसीलदार कालाढूंगी, कोटाबाग पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती रही। एलआईयू टीम ने भी आवश्यक सहयोग एवं समन्वय किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, एलआईयू टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन निर्धारित नियमों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में हाईकोर्ट सख्त -10 जगहों के सैंपल फेल, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी