स्कूटी फिसलने से पिथौरागढ़ निवासी रेस्टोरेंट कर्मी की मौत
हल्द्वानी। गैस गोदाम रोड स्थित रेस्टोरेंट के कर्मचारी 39 वर्षीय नंदन लाल पुत्र शंकर राम स्कूटी फिसलने से घायल होने के बाद शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस के अनुसार नंदन लाल मूलरूप से पिथौरागढ़ के बोराखेत का रहने वाला था। यहां वह गैस गोदाम रोड स्थित रेस्टोरेंट में काम करता था। शनिवार शाम वह कुछ सामान लेने हल्द्वानी शहर की तरफ आ रहा था। रास्ते में अचानक स्कूटी फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे एसटीएच ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन