बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
अल्मोड़ा। जिले के चौखुटिया क्षेत्र के ग्राम मोहना मल्ला में बंदरों का आतंक ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बंदरों के हमले में एक बुजुर्ग महिला चार बार घायल हो चुकी हैं। पीड़िता के परिजनों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही महिला को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
ग्राम मोहना मल्ला, पोस्ट ऑफिस मासी निवासी श्रीमती भगवती देवी पत्नी श्री श्याम सुंदर पर बंदरों द्वारा अब तक चार बार हमला किए जाने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, हमलों में उन्हें चोटें आईं और उपचार भी कराना पड़ा। लगातार हो रहे हमलों के कारण बुजुर्ग महिला सहित ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि बंदरों के आतंक की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए अब तक अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार हमले होने के बावजूद महिला को चोटों और उपचार पर हुए खर्च के लिए किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं मिला है।
इस संबंध में ललित ने प्रभागीय वन अधिकारी, अल्मोड़ा को प्रार्थना पत्र भेजकर बंदरों के आतंक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंदरों के लगातार बढ़ते आतंक से बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए वन विभाग को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।
प्रार्थना पत्र में महिला पर हुए चारों हमलों की जांच एवं स्थलीय सत्यापन कराने, चोटों और उपचार पर हुए खर्च के लिए नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में बंदरों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह शिकायत को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष ले जाने के लिए मजबूर होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग