उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
–रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचे परिजन, आत्महत्या के प्रयास की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर। अमतोडा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के साथ सल्फास की गोली निगल ली। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें रात करीब तीन बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार किशन राम पुत्र शेर राम ने शुक्रवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। परिजनों के मुताबिक उन्होंने शराब के साथ सल्फास की गोली निगल ली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा