वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

1200 रुपये की समान विज्ञापन दर को बताया अव्यावहारिक, डिजिटल मीडिया की बढ़ती तकनीकी लागत के अनुरूप दरें तय करने की मांग

हल्द्वानी। हिमालय डिजिटल मीडिया एवं पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के पत्रकारों, न्यूज पोर्टलों तथा लघु एवं मझौले समाचार पत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में वर्ष 2026 के लिए सूचना महानिदेशालय की प्रस्तावित इनपैनलमेंट प्रक्रिया और वेब पोर्टलों के लिए निर्धारित विज्ञापन दरों को अव्यावहारिक बताते हुए पुनर्विचार और संशोधन की मांग प्रमुखता से की गई।

महासंघ ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न आकार के बैनर विज्ञापनों के लिए निर्धारित 1200 रुपये की समान दर व्यावहारिक नहीं है। डिजिटल मीडिया संस्थानों की पहुंच, विज्ञापन का आकार, वेबसाइट पर विज्ञापन की स्थिति, प्रदर्शन की अवधि तथा सर्वर और तकनीकी संचालन पर आने वाली लागत को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन दरों का नए सिरे से निर्धारण किया जाना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में अचेत मिली 14 वर्षीय किशोरी -अस्पताल पहुंचते ही मौत से मचा कोहराम

ज्ञापन में कहा गया कि डिजिटल मीडिया की तकनीकी लागत लगातार बढ़ रही है। वेबसाइट के सर्वर, रखरखाव, सुरक्षा, तकनीकी संसाधनों और अन्य संचालन संबंधी खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में डिजिटल मीडिया के लिए विज्ञापन नीति भी मौजूदा परिस्थितियों और वास्तविक संचालन लागत के अनुरूप बनाई जानी जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

महासंघ ने कुमाऊं मंडल के पत्रकारों की सुविधा के लिए हल्द्वानी में प्रेस सूचना ब्यूरो की शाखा अथवा उपशाखा खोलने की भी मांग की। इसके अलावा पत्रकारों को डिजिटल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण देने, रेल यात्रा में पत्रकारों को रियायत देने तथा वयोवृद्ध पत्रकारों की पेंशन बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में पत्रकारों के लिए सचिवालय प्रवेश की सुविधा, सरकारी गेस्टहाउस में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा छोटे समाचार पत्रों के लिए वार्षिक विज्ञापन पैकेज निर्धारित करने सहित अन्य मांगें भी शामिल रहीं।

पत्रकारों ने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में छोटे समाचार पत्रों और डिजिटल मीडिया संस्थानों के सामने आर्थिक एवं तकनीकी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को विज्ञापन नीति बनाते समय इन संस्थानों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे स्थानीय और छोटे मीडिया संस्थान भी आर्थिक रूप से टिकाऊ बने रह सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आज हल्द्वानी आएंगे सीएम धामी -गौलापार में क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

ज्ञापन देने वालों में पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश पाठक, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. राजेंद्र क्वीरा, भावना पाठक, डॉ. मदन मोहन पाठक, अजय उप्रेती, धीरज जोशी, गिरीश चंदोला, दीपक मनराल, सुरेंद्र मौर्य, आनंद बत्रा, ईश्वरी दत्त भट्ट, धर्मानंद खोलिया, जसवीर सिंह, उत्कर्ष जोशी सहित हिमालय डिजिटल मीडिया के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, हर्ष रावत समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119