हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–चार दिन से सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था उपचार, तोड़ा दम

हल्द्वानी। बरेली रोड पर रात के समय हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल युवक का पिछले चार दिनों से सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

वार्ड नंबर 12, गली नंबर 11, पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड निवासी कमलेश साहू (32) पुत्र बाल गोविंद साहू परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त की रात कमलेश स्कूटी से बरेली रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी स्कूटी के सामने गाय आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

गाय को बचाने के प्रयास में कमलेश ने स्कूटी मोड़ दी, लेकिन गति अधिक होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था।

चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को उपचार के दौरान कमलेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119