राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम

खबर शेयर करें 👉

“खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

कोटाबाग (नैनीताल)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में शनिवार, 29 अगस्त को “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत टेबल टेनिस, योग, तीन किलोमीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कमरुद्दीन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आलोक पांडे के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं।

योग प्रशिक्षक एवं सहायक क्रीड़ा प्रभारी तनुजा ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश

प्रतियोगिताओं के परिणाम

टेबल टेनिस: गौतम प्रथम, शुभम द्वितीय और सौरभ जोशी तृतीय रहे।

तीन किलोमीटर दौड़: योगेश जोशी प्रथम, गौतम द्वितीय और लक्की बिष्ट तृतीय रहे।

100 मीटर दौड़: शुभम प्रथम, योगेश जोशी द्वितीय और लक्की बिष्ट तृतीय रहे।

गोला फेंक: रजत बोहरा प्रथम, शुभम जोशी द्वितीय और कुनाल तृतीय रहे।

भाला फेंक: कुनाल प्रथम और पारस पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने कहा कि “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” केवल एक थीम नहीं, बल्कि युवा शक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाने का संकल्प है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में श्री अर्जुन कुमार, श्री गोधन सिंह, श्री सुंदर, श्री राज सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों को “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” की भावना से जोड़ने के साथ ही खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हुए उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119