शिखर फॉल हादसे में कार के नीचे दबे पिथौरागढ़ के युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित शिखर फॉल के पास शुक्रवार रात हुए कार हादसे में पिथौरागढ़ के एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार शिखर फॉल के पैदल मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान कार में सवार भार्गव शर्मा (24) और दिशा रावल (24) निवासी देहरादून को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


हालांकि उनका तीसरा साथी मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच बुरी तरह फंस गया था। वाहन खाई में अत्यंत खतरनाक स्थिति में अटका हुआ था। ऐसे में मौके पर क्रेन बुलाकर कार को उठाया गया। भारी मशक्कत के बाद जब मोहित को कार के नीचे से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
राजपुर थाना प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक मोहित सिंह खड़ायत (24) मूल रूप से सतशीलिंग, थाना जाजर देवल, जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला था। वह वर्तमान में देहरादून के भागीरथीपुरम जाखन में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119