निर्माणाधीन होटल में हादसा -गर्भवती महिला मजदूर की सिर पर बल्ली गिरने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। कांडा गांव में निर्माणाधीन होटल की बिल्डिंग में मजदूरी कर रही एक गर्भवती महिला की लकड़ी की बल्ली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के समीप कांडा गांव में एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां झारखंड के गुमला जिले के ग्राम चपाड़ी निवासी 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी भीम सिंह मिक्चर मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से लकड़ी की बल्ली अचानक नीचे गिर गई, जो सीधे प्रमिला के सिर पर आ लगी। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


मौके पर मौजूद ठेकेदार गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर ले गया, जहां चिकित्सक डॉ. स्वर्णिका त्यागी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


बताया गया कि प्रमिला आठ-नौ माह की गर्भवती थी। उसके परिवार में डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। पति-पत्नी पिछले पांच-छह वर्षों से मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूसरी मंजिल से लकड़ी की बल्ली गिरने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119