सितारगंज में कैलाश नदी का सीना चीर रहीं पोकलैंड मशीनें -अवैध खनन पर प्रशासन मौन

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
सितारगंज। क्षेत्र के गगनपुर इलाके में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। कैलाश नदी के बीचों-बीच भारी-भरकम पोकलैंड मशीनों से दिन-रात मिट्टी निकाली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे खनन के बावजूद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह खामोश नजर आ रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


सूत्रों के मुताबिक खनन माफिया कथित तौर पर किसी अन्य कार्य की अनुमति लेकर नियमों को ताक पर रखकर नदी के बीचों-बीच मशीनें उतारकर खनन कर रहे हैं। जबकि नियमों के अनुसार नदी की धारा के भीतर मशीनों से खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद धड़ल्ले से मिट्टी का दोहन किया जा रहा है।


नदी से निकाली जा रही मिट्टी को ढोने के लिए दर्जनों डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार दौड़ रही हैं। सुबह से लेकर देर रात तक यह अवैध कारोबार जारी रहता है। इससे एक ओर सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अवैध खनन संभव नहीं है। मशीनों की आवाज और ट्रकों की लगातार आवाजाही के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि नदी और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119