नानकमत्ता में EDU EXPO 2K26 का भव्य आयोजन, हजारों छात्रों ने लिया लाभ

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। क्षेत्र में दिनांक 04 अप्रैल को EDU EXPO 2K26 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिक्षा मेले में देश-विदेश की विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिमांशी जोशी (डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, देवस्थली विद्यापीठ) रहीं, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सतीश जोशी (वाइस चांसलर, सूरजमल यूनिवर्सिटी) ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मंजू पांडे, उत्तराखंड किसान यूनियन के मंत्री सरदार राजपाल सिंह, जापान की सनमार्क्स कंपनी के ओनर नवनीत जुनेजा, कोटोबा जापान से राजेश दास, आरएसएस जिला प्रचारक समरपाल सिंह तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना तथा शिक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े से बचाना रहा। इस दौरान “Fraud Free Future” विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें छात्रों को फर्जी एजेंटों के झूठे वादों से सावधान रहने की सलाह दी गई।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर सतीश जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन के डायरेक्टर एल.एस. बेदी एवं मुकुल मेहता की पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सरदार राजपाल सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी वीजा आवेदन से पूर्व अपने दस्तावेजों की भली-भांति जांच करें और किसी प्रकार के लालच में न आएं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने बढ़ते साइबर फ्रॉड पर चिंता व्यक्त करते हुए “डिजिटल अरेस्ट” जैसी फर्जी कॉल्स से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। कोतवाली प्रभारी मंजू पांडे ने भी छात्रों एवं अभिभावकों को विभिन्न प्रकार के फ्रॉड से बचने के उपाय बताए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119