चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा लीसे का ट्रक, चालक-परिचालक गिरफ्तार
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण चौकी पुलिस के चेकिंग अभियान के तहत भतरौजखान की ओर से आ रहे एक टाटा एलपी ट्रक से भारी मात्रा में अवैध लीसा पकड़ा है।चालक तथा परिचालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसमें सवार तीसरा व्यक्ति भाग गया।
चौकी इंचार्ज मदन मोहन जोशी ने बताया मंगलवार दोपहर 12:40 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान भतरौजखान की ओर से आ रहे यूके 04 सीए 3585 नंबर के ट्रक को रोकने का प्रयास किया, जिसमें चालक ने और तेजी के साथ गाड़ी भगा दी, पीछा करने पर चौकी तिराहे पर गाड़ी को पकड़ा गया है, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखा – 645 टीन अवैध लीसा पकड़ा गया।
है,जिसकी कीमत लगभग -6 लाख रूपये बताई गयी है। साथ ही चालक ओमप्रकाश बहुगुणा, परिचालक दिव्यांशु आर्या को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि उसमें सवार तीसरा व्यक्ति शिवराज सिंह नेगी भाग गया है। चालक ने बताया कि लीसा रानीखेत क्षेत्र से आया है बताया। चेकिंग अभियान में चौकी इंचार्ज एम एम जोशी, शमीम अहमद, महेन्द्र कुमार, सुरेश कोरंगा आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही