दो नाबालिग छात्राओं को भगाने का आरोपी मोटर मैकेनिक को पुलिस ने दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। भट्टोवाला और गुमानीवाला निवासी दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने दो दिन बाद बरामद कर लिया है। पुलिस टीम का दावा है कि उन्होंने छात्राओं को श्यामपुर से ही बरामद किया गया है। छात्राओं को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले आरोपी मोटर मैकेनिक को भी पुलिस ने दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामले में पॉक्सो की धारा को भी बढ़ा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

श्यामपुर चौकी प्रभारी निखलेश बिष्ट के मुताबिक 16 व 17 वर्षीय दो छात्रा छह नवंबर को घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके अगले दिन उनकी गुमशुदगी परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस छात्राओं की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। बताया कि आरोपी की पहचान सोहित निवासी गांव नसीरी, बिजनौर, यूपी के रूप में हुई है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी श्यामपुर क्षेत्र में मोटर मैकेनिक की दुकान चलता है। छात्राओं को परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119