स्मैक बेचने का आरोपी शिक्षक निलंबित
जसपुर। स्मैक बेचने के मामले में जेल गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने निलंबित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरेंद्र मिश्रा ने अपने आदेश में कहा कि उप शिक्षा अधिकारी ने उन्हें अवगत कराया है कि कमलेश चौहान सहायक अध्यापक मनोरथपुर तृतीय की अवैध कार्यों में संलिप्ता पाई गई है।
उनके विरुद्ध तीन नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। सहायक अध्यापक कमलेश चौहान गंभीर आरोप लगे हैं। 48 घंटे से अधिक समय तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है। सहायक अध्यापक कमलेश चौहान को तीन नवंबर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत जीवन निर्वाह राशि दी जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत