पुलिस ने मुखानी में चोरी करने वाले संभल के दो आरोपी दबोचे
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पेशेवर अपराधी उत्तराखंड में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक चोरी के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने यूपी के संभल से हल्द्वानी आकर रैकी करने के बाद कमलुवागांजा स्थित एक घर से लाखों के जेवरात चोरी किए थे। आरोपी यहां दोबारा वारदात करने की फिराक में आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
गुरुवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने महेंद्र पाल पुत्र लखपत पाल और रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप को आरटीओ के पास से गिरफ्तार किया है। महेंद्र मूलरूप से तिलकनगर नई दिल्ली व हाल निवासी अकरोली बनियाढेर चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश में रहता है। जबकि रामभरोसे संभल का ही रहने वाला है। दोनों ने बीती 25 अप्रैल की रात रिवर वैली गेट नंबर दो कमलुवागांजा निवासी कमला भंडारी के घर चोरी की थी। उस समय पीड़ित परिवार घर में ताला लगाकर पारिवारिक शादी समारोह में पिथौरागढ़ गया था।
इसी दौरान घूमने के लिए संभल से हल्द्वानी आए शातिर आरोपी कुसुमखेड़ा में एक होटल में रुके। उन्होंने पहले बाइक पर रैकी की और फिर पीड़ित के घर पर ताला देखकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सारा माल बरामद कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद