पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने और मोटर साइकिलों से हो-हल्ला करने वाले 147 लोग पकड़े
हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी शहर में ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया है। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। सोमवार को हल्द्वानी शहर मुखानी क्षेत्र एवं रामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई।
मुखानी क्षेत्रान्तर्गत सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी एवं रामनगर में भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर के नेतृत्व में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर व थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता, रोहिताश सागर हल्द्वानी, व.उ.नि. प्रथम मो. यूनुस, व.उ.नि. द्वितीय मनोज नयाल आदि ने ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटर साइकिल से हो-हल्ला करने वाले मुखानी क्षेत्र में 62 व्यक्तियों तथा रामनगर में 85 व्यक्तियों को कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके साथ ही भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई और उन्हें परामर्श के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर