पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और बेवजह घूमते 40 लोगों को पकड़ा
हल्द्वानी। लड़कियों और महिलाओं के लिए मुसीबत का सबब बने रोमियो को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने रात ऑपरेशन चलाया। यहां-वहां सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते और बेवजह घूमते 40 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को एक स्कूल में रख चालान किया गया और हिदायत के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस समय-समय पर ऑपरेशन रोमियो चलाती है ताकि हुड़दंगी अंदर हो और महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा का भाव पैदा हो।
शनिवार रात को ऐसे मनचलों और हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा गया। रात 11 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष, मुखानी थानाध्यक्ष, काठगोदाम सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पीएसी के साथ क्रियाशाला रोड, आईटीआई रोड, कालाढूंगी रोड और लामाचौड़ के आसपास सार्वजनिक स्थानों अभियान चलाया। यहां शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले 40 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। परिजनों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग