उत्तराखंड…स्विमिंग पूल में मौत का खेल! स्लाइड से छलांग लगाते ही दीवार से टकराया सिर, युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के चितरंजनपुर गांव स्थित एक निजी स्विमिंग पूल में दर्दनाक हादसा हो गया। स्लाइड से छलांग लगाने के दौरान 32 वर्षीय युवक का सिर पूल के भीतर बनी दीवार से इतनी जोर से टकराया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कपिल सैनी पुत्र देवी शरण सैनी अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे थे। उस समय पूल में पानी की गहराई करीब तीन से चार फीट थी। छलांग लगाने के दौरान उनका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

हादसे की सूचना पर दिनेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन घटना का कोई फुटेज नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

मृतक कपिल सैनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के वलीपुरा गांव के निवासी थे और वर्तमान में रुद्रपुर के धरमपुर में रहकर सिडकुल क्षेत्र की एक निजी फाइबर कंपनी में कार्यरत थे। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पानी का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर पूर्व सैनिक से 20 हजार की साइबर ठगी

घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक ने एहतियातन पूल बंद कर दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119