पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा
रामनगर। पीरूमदारा चौकी पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह मेहर ने बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार की रात ग्राम पापड़ी पीरूमदारा क्षेत्र में दीवान कटारिया के निर्माणाधीन भवन में 2 हजार रुपये, गैस सिलेंडर, चांदी की पायल व अन्य घरेलू सामान ग्राम भवानीपुर खुल्वे निवासी कृष्णा थापा, काशीपुर निवासी हैदर और गौतम द्वारा चोरी कर ली थीं।उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि वह कही बाहर गए हुए थे।
उन्होंने बताया कि पीरूमदारा पुलिस चौकी द्वारा 24 घण्टे के अंदर तीनों चोरों को चोरी के माल के साथ ग्राम ललितपुर से गिरफ्तार किया गया।बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 380,457 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू