दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
खटीमा। झनकईया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में एक महिला की तहरीर पर पति और सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देवीपुरा बनबसा निवासी हाल ऊचीमहुवट मायका निवासी सपना चंद ने झनकईया थाने में दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह 18 फरवरी 2018 को देवीपुरा बनबसा निवासी दीपक चंद के साथ हुआ था।
विवाह के बाद से ही उसका पति व सास गोदावरी देवी आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहे। जिसके बाद वह अपने मायके ऊचीमहुवट आ गई। इधर पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर देवीपुरा बनबसा निवासी पति दीपक चंद व सास गोदावरी देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट व विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क
Uk…मुकदमों की जानकारी के सार्वजनिक पोर्टल को बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त -डीजीपी को पेश होने की चेतावनी
उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
uttarakhand-स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा -छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना