जेवरात व नगदी लेकर शादी से गायब हुई किशोरी की जांच में जुटी पुलिस
हरिद्वार। एक किशोरी जेवरात और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पथरी के एक गांव में शनिवार को बड़ी बहन की शादी समारोह चल रहा तो छोटी बहन घर से जेवरात और नगदी उठाकर प्रेमी संग फरार हो गई।
शादी समारोह में व्यस्त परिजनों की इसकी कोई जानकारी नही हुई। शादी खत्म होने पर उनकी छोटी बेटी जब दिखाई नही दी तो उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई ओर तलाश शुरू की। पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी