त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आज मतगणना के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूमों की सतत निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी प्रकाश चंद सहित सभी राजपत्रित अधिकारी स्ट्रांग रूमों की सतत निगरानी कर रहे है और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
मतगणना स्थलों पर बम निरोधक दस्ते ने नियमित एंटी-सबोटाज चेकिंग की, जिससे किसी भी प्रकार की शंका, वस्तु या गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवधान रहित रूप से सम्पन्न हो। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और 112 या नजदीकी थाना/चौकी पर संपर्क करें। एसएसपी मीणा ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न