महिला की फेसबुक आईडी में आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट, मूल निवासी भैंसियाछाना थाना दन्या, अल्मोड़ा को लालकुआं पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। फेसबुक आईडी में बिंदुखत्ता निवासी महिला की आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट अपलोड करने पर महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हादसे के बाद दोनों युवक फरार


बिन्दुखत्ता निवासी महिला द्वारा कोतवाली लालकुआं मे दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं पुलिस ने धारा- 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले
दीपक सिंह पुत्र श्री राजेंद्र सिंह मूल निवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान व कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119